Home » राजस्थान » जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:काम के बहाने आया घर, धोखे से पिलाई नशीली ड्रिंक

जयपुर में पड़ोसी ने किया युवती से रेप:काम के बहाने आया घर, धोखे से पिलाई नशीली ड्रिंक

जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। काम के बहाने घर आए पड़ोसी ने नशीली ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। सोडाला थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सोडाला) राजेश कुमार शर्मा कर रहे है।

पुलिस ने बताया- सोडाला की रहने वाली 22 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पड़ोसी होने के साथ ही आरोपी उसके साथ ही जॉब करता था। सहकर्मी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि अप्रैल-2025 में वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी पड़ोसी काम के बहाने उसके घर आया। परिजनों की गैरमौजूदगी में घर में अकेला पाकर धोखे से उसे नशीली ड्रिंक पिलाई।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।