Home » राजस्थान » श्रावण मास में जयपुर की लहरिया पार्टी:अकाय क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मनाया उत्सव

श्रावण मास में जयपुर की लहरिया पार्टी:अकाय क्लब की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मनाया उत्सव

जयपुर में श्रावण मास की शुरुआत के साथ लहरिया उत्सवों का दौर शुरू हो गया है। इस अवसर पर अकाय क्लब ने मानसरोवर स्थित एक निजी होटल में लहरिया पार्टी का आयोजन किया।

क्लब की बोर्ड मेंबर मनाली जैन ने बताया- पार्टी में रैपिड फायर और लहरिया स्पेशल म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। महिलाओं ने इन खेलों में उत्साह से हिस्सा लिया। हंसी-ठिठोली और जीत का जश्न पूरे माहौल को संगीतमय बना रहा।

बोर्ड सदस्य वर्षा कानूनगो ने बताया कि सभी महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहने। उन्होंने पारंपरिक गीतों पर समूह नृत्य किया। फोटो सेशन और सेल्फी प्वाइंट्स पर यादगार पल कैद किए।

क्लब की बोर्ड मेंबर पूनम खंडेलवाल ने बताया- अकाय क्लब महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास करता है। सभी सदस्यों ने मिलकर श्रावण की इस पारंपरिक छवि को यादगार बनाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर