Home » राजस्थान » बढ़ती चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने किए बाजार बंद:नारेबाजी, प्रदर्शन के बाद फूंका टायर, बोले- न चोरियां रुक रहीं न खुलासे हो रहे

बढ़ती चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने किए बाजार बंद:नारेबाजी, प्रदर्शन के बाद फूंका टायर, बोले- न चोरियां रुक रहीं न खुलासे हो रहे

भीलवाड़ा के रायला कस्बे में पिछले लंबे समय से लगातार हो रही चोरियों से नाराज लोगों का गुस्सा आज फूट पड़ा। लोगों ने कस्बे के बाजार बंद करवाए और टायर जलाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस व्यवस्था प्रॉपर और गश्त की कमी से कस्बे में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। अब तक किसी वारदात का खुलासा नहीं हो सका ना चोरियां रुक पा रही हैं। चोरों ने कई मकान और दुकान में चोरियां की हैं।

कस्बे की दुकानें ओर बाजार आज बंद रहे

बीते दिनों चोरों ने चौथ माता मंदिर को भी निशाना बनाया था। अब तक पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। इसी से नाराज होकर गुस्साए लोगों ने रायला कस्बे के बाजार बंद करवा दिए। सभी ग्रामीण और व्यापारी मार्केट में इकट्ठा हुए यहां उन्होंने टायर फूंक कर अपना प्रदर्शन किया। रायला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए ओर प्रदर्शन किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास