Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को किया अरेस्ट:28 हजार में खरीदी थी पिस्टल, शौक के लिए उत्तर प्रदेश से लाया

जयपुर पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को किया अरेस्ट:28 हजार में खरीदी थी पिस्टल, शौक के लिए उत्तर प्रदेश से लाया

जयपुर की रामनगरिया थाना पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को मंगलवार रात अरेस्ट किया है। हथियार का शौकीन आरोपी उत्तर प्रदेश से 28 हजार रुपए में पिस्टल खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी पिस्टल जब्त की है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया- आर्म्स एक्ट में आरोपी अंकित मीणा (19) निवासी टहला अलवर को अरेस्ट किया है। वह लुनियावास खोह नागोरियान में किराए से रहकर ऑटोरिक्शा चलाता है। मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि पंचर चौराहा पर एक लड़का काली टोपी व नीली शर्ट पहने बैठा है। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे लड़के के पास अवैध हथियार हो सकता है।

SHO (रामनगरिया) चन्द्रभान के नेतृत्व में स्पेशल टीम के कॉन्स्टेबल राहुल और लोकेंद्र पाल ने घेराबंद कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास देसी पिस्टल मिली। पुलिस ने आरोपी अंकित मीणा को अरेस्ट कर उसके कब्जे से मिली देसी पिस्टल को जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह हथियार रखने का शौकीन है। सालभर पहले वह उत्तर प्रदेश से 28 हजार रुपए में पिस्टल खरीदकर लेकर आया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी से कई खुलासे होने की संभावना जताई गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास