Home » राजस्थान » जयपुर में कैफे की आड़ में हुक्का-बार:क्राइम ब्रांच ने दी दबिश, नशा करते मिले लड़के

जयपुर में कैफे की आड़ में हुक्का-बार:क्राइम ब्रांच ने दी दबिश, नशा करते मिले लड़के

जयपुर में कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का-बार पर पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई की। ज्योति नगर इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने कैफे पर दबिश दी। नशा करते मिले लड़कों का चालान कर कैफे मैनेजर को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में हुक्का-बार में यूज आइटम व तम्बाकू जब्त किए है।

डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- ज्योति नगर इलाके के लालकोठी में अननोन नाम से एक कैफे है। क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि कैफे की आड़ में हुक्का-बार चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने ज्योति नगर थाना पुलिस के संयुक्त करवाई की। पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। कैफे में चार लड़के हुक्के से तम्बाकू का नशा करते मिले।

पुलिस ने कार्रवाई कर हुक्का-बार का संचालन बंद किया। पुलिस ने नशा करते मिले चारों लड़कों के चालान किए। कैफे मैनेजर संतोष उर्फ संदीप (30) निवासी क्वींस रोड वैशाली नगर को अरेस्ट किया। पुलिस ने कैफे में हुक्का-बार के लिए यूज 14 हुक्के, 19 चिलम, 19 पाइप व 51 पैकेट तम्बाकू के जब्त किए है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।