Home » राजस्थान » चोरी हुए ATM कार्ड से एक लाख साठ हजार विड्रोल:मैसेज मिले तो पता चला, ऑनलाइन शॉपिंग कर नकद राशि भी निकाली

चोरी हुए ATM कार्ड से एक लाख साठ हजार विड्रोल:मैसेज मिले तो पता चला, ऑनलाइन शॉपिंग कर नकद राशि भी निकाली

अजमेर में चोरी किए एटीएम कार्ड से एक लाख साठ हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग व नकद राशि विड्रोल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब राशि निकासी के मैसेज मिले तो पता चला। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रतापनगर लोहाखान निवासी योगेंद्र सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पैसे निकासी के मैसेज मिले तो बैंक ऑफ बड़ोदा की शाखा में गया। इसके बाद पता चला कि एटीएम से एक लाख साठ हजार रुपए विड्रोल हुए। इसमें कुछ राशि से ऑनलाइन शॉपिंग की तो कुछ राशि एटीएम से नकद निकाली गई।

पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम 24 जुलाई को सावित्री कॉलेज के पास एटीएम से चोरी हो गया था। उसमें पासवर्ड भी लिखे हुए थे। बदमाशों ने इस एटीएम का उपयोग कर चोरी की वारदात अंजाम दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।