Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में 1.900 किलो अफीम पकड़ी:सप्लाई करने जा रहे तस्कर को दबोचा, 9 मील चौराहे पर CBN ने की कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ में 1.900 किलो अफीम पकड़ी:सप्लाई करने जा रहे तस्कर को दबोचा, 9 मील चौराहे पर CBN ने की कार्रवाई

चित्तौड़गढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने कार्रवाई की है। सीबीएन की टीम ने चित्तौड़गढ़-कपासन रोड पर स्थित 9 मील चौराहे पर एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से करीब 1.900 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा के निर्देशन में की।

सीबीएन को सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी अन्य तस्कर को अफीम देने वाला है। इसके बाद एक टीम गठित की और बदमाश की तलाश में रवाना हुए। टीम ने चित्तौड़गढ़-कपासन रोड पर 9 मील चौराहे पर 1 संदिग्ध व्यक्ति को देखा और उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक कपड़े के थैले में रखी हुई कुल 1.900 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। यह अफीम किसी तस्कर तक पहुंचाई जानी थी, लेकिन सीबीएन की मुस्तैदी से यह खेप पकड़ी गई। आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए बदमाश को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन की टीम ने बरामद अफीम को जब्त कर लिया है और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपी किसके लिए यह अफीम लेकर जा रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।