Home » राजस्थान » खेलते-खेलते टाई हुक में फंसी, दम घुटा, बच्चे की मौत:निकलने के लिए घूमता गया, टाई गले में फंसती गई; चिल्लाने पर पहुंची मां

खेलते-खेलते टाई हुक में फंसी, दम घुटा, बच्चे की मौत:निकलने के लिए घूमता गया, टाई गले में फंसती गई; चिल्लाने पर पहुंची मां

बीकानेर में 10 साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। बच्चा स्कूल से घर लौटकर अपने भाई के साथ खेल रहा था। अचानक उसकी टाई एक हुक में फंस गई, निकलने के लिए बच्चा घूमता गया, लेकिन टाई गले में फंसती गई और उसका दम घुटता गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर मां रसोई से आई और बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुसाईसर बड़ा में बुधवार शाम की है।

बच्चे के दादा पेमाराम प्रजापत ने बताया कि पोता कानाराम कुम्हार (11) अपने भाई-बहन के साथ गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद तीनों घर लौटे थे।

उनकी मां बच्चों का खाना परोसने रसोई में चली गई। पोती बाहर थी। दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। इस दौरान कानाराम की टाई खूंटी में अटक गई। वह घूमता गया और टाई उसके गले में फंस गई। पोते को लेकर हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो गई। डॉक्टर्स ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

हेड कॉन्स्टेबल देवाराम ने बताया- मामले की हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय