Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर शादी का झांसा, डेढ़ साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर शादी का झांसा, डेढ़ साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी दोस्त ने शादी का वादा दिया। शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक धोखा देकर देहशोषण करता रहा। बजाज नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी कर रही है।

पुलिस ने बताया- बजाज नगर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। दोस्त बनने पर मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि जनवरी-2024 में आरोपी बॉयफ्रेंड ने मिलने के बहाने उसे बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। जिसके बाद मुलाकात होने पर शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। पिछले डेढ़ साल में शादी का झांसा के धोखे में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने बजाज नगर थाने में आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय