Poola Jada
Home » राजस्थान » खेत की डिग्गी में डूबे 2 युवकों के शव निकाले:रातभर चला जोधपुर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

खेत की डिग्गी में डूबे 2 युवकों के शव निकाले:रातभर चला जोधपुर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

जैसलमेर जिले के एक खेत की डिग्गी में डूबे 2 युवकों के शवों को जोधपुर से आई SDRF की टीम ने पानी से बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन रात करीब 2 बजे तक चला। इस दौरान फतेहगढ़ उपखण्ड के तमाम प्रशासनिक अधिकारी व झिनझिनयाली थाना प्रभारी राजेश कुमार टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों युवकों मुकेश नाथ (16) पुत्र चंदूनाथ निवासी रणधा और मेवनाथ (18) पुत्र बंशीनाथ निवासी बाड़मेर को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि मेवनाथ की सगाई मुकेश नाथ की बहन से हो रखी थी।

झिनझिनयाली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- पुलिस ने दोनों शवों को झिनझिनयाली CHC में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया। परिजनों के मुआवजे की मांग पर प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा शवों को परिजनों को सुपुर्द किया गया।

जोधपुर से आई SDRF की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
जोधपुर से आई SDRF की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जोधपुर से आई SDRF की टीम गौरतलब है कि जैसलमेर के फतेहगढ़ तहसील के रणधा गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे के बाद 2 युवक पानी की डिग्गी में डूब गए। आसपास के लोगों ने उनको पानी में तैरते हुए देखा था। कुछ देर बाद जब वो नजर नहीं आए तो उनकी तलाश करने पर डिग्गी के बाहर जूते चप्पल नजर आए। हादसा फतेहसिंह नामक किसान के खेत में हुआ।

युवकों के पानी में डूबने की आशंका के चलते लोगों में सनसनी फैल गई। मगर डिग्गी गहरी होने के कारण वे पानी में नहीं उतर सके। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से व JCB आदि की मदद से युवकों की तलाश की गई। इस दौरान जोधपुर से आई SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खोज निकाला।

खेत में डूबने से हुआ हादसा।
खेत में डूबने से हुआ हादसा।

गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार डूबने वाले मुकेश नाथ पुत्र चंदूनाथ (निवासी रणधा) और मेवनाथ, निवासी बाड़मेर है। झिनझिनयाली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- जिस स्थान पर इनके चप्पल जूते मिले है, वहां बरसात के चलते खेत में बनी डिग्गी में ज्यादा पानी भर गया है। जिससे डिग्गी में कीचड़ आदि भर गया है। मौके पर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। एक बॉडी पानी में रात 8 बजे मिली तो दूसरी बीती रात करीब 2 बजे मिली। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक खुद पानी में तैरने के लिए गए थे।

खेतों में मजदूरी करने आए थे SHO झिनझिनयाली राजेश कुमार ने बताया- रणधा गांव में फतेहसिंह पुत्र माधो सिंह का खेत है। यहां मुकेश नाथ व मेवनाथ परिवार समेत मजदूरी करने आए थे। मेवनाथ की सगाई मुकेश की बहन के साथ हो रखी थी। बुधवार दोपहर को दोनों ही खेत में बनी डिग्गी में नहाने का कहकर चले गए। दोनों पानी में तैरते तैरते गहरे में चले गए और डूब गए। परिजनों ने जब दोनों को पानी में नहीं देखा तो चिंता हो गई। दोनों के जूते चप्पल डिग्गी के बाहर ही पड़े थे। अब दोनों की एक साथ मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय