Home » राजस्थान » सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द होने पर हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला,DLSA ने दर्ज करवाया मामला

सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप,प्रेग्नेंट हुई:पेटदर्द होने पर हॉस्पिटल पहुंची तो पता चला,DLSA ने दर्ज करवाया मामला

सीकर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को पेट दर्द होने पर वह हॉस्पिटल पहुंची। यहां उसके प्रेग्नेंट होने का पता चला। अब DLSA के द्वारा मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का है। 15 साल की नाबालिग लड़की को पेटदर्द की शिकायत होने पर वह 21 जुलाई को अपने परिजनों के साथ सरकारी हॉस्पिटल गई। यहां जब इसका ट्रीटमेंट किया गया तो पता चला कि नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है। ऐसे में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने घटना क्षेत्र के थाने पर सूचना दी,लेकिन वहां से कोई नहीं आया। ऐसे में मामला दर्ज नहीं हुआ।

24 जुलाई को हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा उन्हें वापस बुलाया गया। लेकिन नाबालिग लड़की और उसके परिजन बिना बताए ही वहां से चले गए। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को इसकी सूचना दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने घटना क्षेत्र के पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की बहन के ससुराल पक्ष के युवक के द्वारा ही नाबालिग लड़की का रेप किया गया। जिससे नाबालिग लड़की 29 सप्ताह की प्रेग्नेंट हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर