Home » राजस्थान » उदयपुर में चलती कार में अचानक लगी आग, VIDEO:चार यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सांवरियाजी से बालोतरा जा रहे थे

उदयपुर में चलती कार में अचानक लगी आग, VIDEO:चार यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सांवरियाजी से बालोतरा जा रहे थे

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर डबोक के पास हरिप्रिया पेट्रोल पंप के निकट एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

डबोक थानाधिकारी हुक्म सिंह ने बताया कि बोलेरो बालोतरा निवासी पारसमल पुत्र मिश्राराम प्रजापत की है। सभी यात्री सांवरियाजी से बालोतरा जा रहे थे। घटना के दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, इस दौरान हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया और सर्विस रोड से वाहनों को आगे बढ़ाया।

हादसे से जुड़ी 4 PHOTOS

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो में अचानक आग लग गई, कार में सवार लोग आग से बचने के लिए बाहर कूद पड़े।
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो में अचानक आग लग गई, कार में सवार लोग आग से बचने के लिए बाहर कूद पड़े।
हाईवे पर मौजूद आस-पास के लोगों ने कार में लगी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कार जलती रही।
हाईवे पर मौजूद आस-पास के लोगों ने कार में लगी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कार जलती रही।
डबोक के पास कार जलकर राख हो गई।
डबोक के पास कार जलकर राख हो गई।
डबोक में पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में जुटी।
डबोक में पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में जुटी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय