Home » राजस्थान » बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार डैमेज:एयर बैग खुलने से बची सवारियों की जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार डैमेज:एयर बैग खुलने से बची सवारियों की जान; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

भीलवाड़ा शहर में बुधवार रात रॉन्ग साइड से आ रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। कार में दो युवक सवार ते। एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। ट्रैक्टर की नंबर प्लेट की जगह एचबीएस सरपंच लिखा हुआ था। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। मामला शहर के प्रतापनगर थाना इलाके के अहिंसा बंगलो के पास 100 फीट रोड का है।

ट्रेक्टर पर नम्बर प्लेट की जगह एचबीएस लिखा हुआ
ट्रेक्टर पर नम्बर प्लेट की जगह एचबीएस लिखा हुआ

रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार- ट्रैक्टर रॉन्ग साइड से आ रहा था। कार में चन्द्रशेखर आजाद नगर में रहने वाला गिरीश साहू अपने फ्रेंड के साथ घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए और दोनों युवकों की जान बच गई।

घटना के बाद ड्राइवर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। फिलहाल पुलिस ने युवकों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हादसे के बाद की 2 तस्वीरें…

पुलिस ने मौके पर पहुंच बजरी भरे ट्रेक्टर को जप्त किया
पुलिस ने मौके पर पहुंच बजरी भरे ट्रेक्टर को जप्त किया
कार के एयर बैग खुलने से बची कार सवार युवकों की जान
कार के एयर बैग खुलने से बची कार सवार युवकों की जान
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय