Home » राजस्थान » स्कूल बस का पहिया सीवरेज चेंबर में धंसा:20 बच्चे थे सवार, लोडर की मदद से निकाला

स्कूल बस का पहिया सीवरेज चेंबर में धंसा:20 बच्चे थे सवार, लोडर की मदद से निकाला

फतेहपुर में सोमवार सुबह 8:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रघुनाथपुरा बस स्टैंड से मांडेला जाने वाले मार्ग पर रामदेव जी मंदिर के सामने स्कूली बच्चों से भरी बस का टायर सीवरेज के चेंबर में धंस गया।

बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। सौभाग्य से बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासियों की मदद से लोडर बुलाकर बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

स्थानीय निवासी माही महिचा ने बताया कि कस्बे में सीवरेज लाइन डालने के बाद से ही लोग परेशान हैं। इन चैंबरों से गंदा और बदबूदार पानी भी बहता रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। सीवरेज चैंबरों की नियमित मरम्मत न होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास