Home » राजस्थान » आमेट नीलगाय भगाते समय किसान की मौत:पैर फिसलने से सिर में लगी चोट, सुबह 4 बजे खेत पर गए थे

आमेट नीलगाय भगाते समय किसान की मौत:पैर फिसलने से सिर में लगी चोट, सुबह 4 बजे खेत पर गए थे

आमेट की गोवल पंचायत के नवल सिंह जी खेड़ा में किसान पाबू सिंह (55) की मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे वह अपने खेत से नीलगाय को भगा रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट लग गई।

आमेट सहायक उप निरीक्षक लालाराम ने बताया-घायल किसान को परिजन तुरंत आमेट के राजकीय चिकित्सालय ले आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर आशीष गवारीया की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक किसान की जिम्मेदारी पर कुल सात बच्चों का भविष्य था। उनके दो बच्चे हैं – एक लड़का और एक लड़की। 20 वर्षीय लड़का मंदबुद्धि है। कुछ साल पहले उनके भाई की भी मृत्यु हो गई थी। भाई की पांच लड़कियों का पालन-पोषण भी पाबू सिंह ही कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी। खेती के अलावा उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं था। अब इन सभी बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर