Home » राजस्थान » 30 लाख की नकबजनी का वांछित आरोपी गिरफ्तार:10 हजार रुपए इनामी और टॉप टेन आरोपी था, झाड़ोल थाना पुलिस की कार्रवाई

30 लाख की नकबजनी का वांछित आरोपी गिरफ्तार:10 हजार रुपए इनामी और टॉप टेन आरोपी था, झाड़ोल थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की झाड़ोल थाना पुलिस ने करीब 30 लाख रुपयों की नकबजनी के मामले में वांछित 10 हजार रुपए का इनामी और टॉप टेन आरोपी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया कि आरोपी भीखाराम पिता भीमाराम निवासी चिंगटाभाटा, नाणा, पाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में और भी वारदतों के खुलासे की संभावना है। इस मामले में पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी दशरथसिंह पिता उंकारसिंह ने 14 जून 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि रात में अज्ञात चोर उसके मकान में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। साथ ही 1.25 लाख रुपए की नकदी भी चुरा ली थी।

इसी रात को पड़ोसी राजकुमार पिता भंवरलाल के घर से भी अज्ञात चोरों ने 3 मोबाइल चोरी कर लिए। एक और अन्य पड़ोसी लखालाल डूंगरी पिता अंबालाल के घर से भी एक मोबाइल चोरी हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब तक इस कार्रवाइ को मिलाकर 6 आरोपी मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास