Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में फिरौती मांगने वाले 5 बदमाशों को पकड़ा:युवक को मकान बंधक बनाकर रखा था; विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी

जयपुर में फिरौती मांगने वाले 5 बदमाशों को पकड़ा:युवक को मकान बंधक बनाकर रखा था; विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी

जयपुर में किडनैप कर एक युवक को छोड़ने के बदले फिरौती मांगने वाले 5 बदमाशों को पकड़ा है। युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी थी। श्याम नगर थाना पुलिस ने दबिश देकर पांच बदमाशों को अरेस्ट किया, जिनके कब्जे से सकुशल किडनैप युवक को छुड़वाया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के साथ फरार साथियों की तलाश कर रही है।

SHO (श्याम नगर) दलबीर सिंह ने बताया- मामले में आरोपी कृष्ण कुमार मीणा (20), सचिन कुमार मीणा (19), अक्षय मीणा (20), विकास मीणा (26) और सियाराम मीणा (32) निवासी सिकराय दौसा को अरेस्ट किया है। करणी विहार के धाबास निवासी 31 साल के युवक का किडनैप कर आरोपियों ने फिरौती मांगी थी।

घटनाक्रम के मुताबिक, 13 अगस्त को परिचित कृष्ण उसके पास आया था। होटल की लिखा-पढ़ी को लेकर उसे न्यू सांगानेर रोड पर ले आया। लिखा-पढ़ी के बाद परिचित कृष्ण के साथी दो कारों में आए। मारपीट कर जबरन उसको कार में डालकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। कानोता इलाके में स्थित एक मकान में ले जाकर उसको बंधक बना लिया।

अचानक आई पुलिस ने छुड़वाया पीड़ित ने बताया- मारपीट कर बदमाशों ने उसको रिश्तेदारों को कॉल कर फिरौती मंगवाने के लिए धमकाया। उसके मोबाइल का डाटा ट्रांसफर कर लिया। उसको घेरकर वीडियो बनाकर बुलवाया- तुझे तेरी मर्जी से लेकर आए है। डर के मारे जो वो लोग बोल रहे थे, वे चुपचाप मानता रहा। रात करीब 9:30 बजे अचानक पहुंची पुलिस ने दबिश दी। मकान में मौजूद मिले पांच बदमाशों को पुलिस ने धर-दबोचा। उसे सुरक्षित किडनैपर्स के चुंगल से छुड़वाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय