Home » राजस्थान » ट्रेन की चपेट में आने से सिर-धड़ से अलग हुआ:हाथ कंधे से कटा हुआ मिला, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

ट्रेन की चपेट में आने से सिर-धड़ से अलग हुआ:हाथ कंधे से कटा हुआ मिला, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

जयपुर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक सिर धड़ से अलग हो गया था। ट्रेन की टक्कर से शरीर पर रगड़ के भी निशान मिले। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

जीआरपी ने बताया- कानोता रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। लहूलुहान हालत में सिर से अलग धड़ पड़ी लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ लगने पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना पुलिस को लाश पड़े होने की सूचना दी। जीआरपी ने सूचना पर पहुंचकर मौका-मुआवना किया। मृतक की पहचान के प्रयास करने पर भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

हाथ भी कंधे से कटा हुआ मिला

पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 22 साल, हाइट-5.7 फीट है, उसने सलेटी कलर की चौकड़ीदार शर्ट और नीले कलर का जींस बरमुडा पहना है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। ट्रेन से टकराने से धड़ से सिर अलग हो गया। बायां हाथ कंधे से कटा हुआ है। पूरे शरीर पर जगह-जगह रगड़ के निशान है। कलाई पर अंग्रेजी में DPMB लिखा है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय