Home » राजस्थान » जन्माष्टमी पर खाटूश्याम का वृंदावन के फूलों से श्रृंगार:VIP और वीडियो दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे, 70 मंदिरों में पहुंचेगा प्रसाद

जन्माष्टमी पर खाटूश्याम का वृंदावन के फूलों से श्रृंगार:VIP और वीडियो दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे, 70 मंदिरों में पहुंचेगा प्रसाद

विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर और आस-पास की गलियों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देशभर से आए भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन किए, जिनका इस बार वृंदावन से मंगाए गए फूलों से अनूठा श्रृंगार किया गया। इन फूलों की मनमोहक खुशबू और रंगों ने श्रृंगार की शोभा को चार चांद लगा दिए।

खाटूश्यामजी में भक्तों के लिए दर्शन करने की सभी 14 लाइनें फुल हैं।
खाटूश्यामजी में भक्तों के लिए दर्शन करने की सभी 14 लाइनें फुल हैं।

पंचामृत और माखन-मिश्री का भोग

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- आज रात 10 बजे जन्माष्टमी पर बाबा श्याम को पंचामृत, माखन-मिश्री और मावे का भोग लगाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच धनिया की पंजीरी, पंचामृत और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच महाआरती होगी। इस दौरान गायक कन्हैया मित्तल सहित देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक भजन संध्या में प्रस्तुतियां देंगे। रात में खाटूधाम का आकाश रंग-बिरंगी आतिशबाजी होगी।

60-70 मंदिरों में पहुंचेगा प्रसाद

मानवेंद्र चौहान ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी खाटू क्षेत्र के 60-70 मंदिरों में पंचामृत, पंजीरी और मिठाइयों का प्रसाद भेजा जाएगा। यह परंपरा भक्तों के बीच आस्था और एकता का प्रतीक है।

जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
जन्माष्टमी पर खाटूश्यामजी धाम में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

वीडियो और VIP दर्शन पर रोक

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने वीडियो दर्शन की व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद कर दी है। अब भक्त केवल प्रत्यक्ष दर्शन ही कर सकेंगे। साथ ही VIP और VVIP दर्शन भी पूरी तरह बंद हैं। केवल सरकारी प्रोटोकॉल सूची में शामिल व्यक्तियों को ही निर्धारित व्यवस्था के तहत दर्शन की अनुमति दी गई। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है।

मंदिर प्रशासन ने भक्तों से धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने कहा- लाइन में लगकर दर्शन करें और व्यवस्था में सहयोग करें। जन्माष्टमी पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के खाटूश्याम पहुंचने की संभावना है। फूलों से सजे बाबा श्याम का यह अनुपम श्रृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भक्तों को गर्मी-उमस से बचाने के लिए ठंडे पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
भक्तों को गर्मी-उमस से बचाने के लिए ठंडे पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय