Poola Jada
Home » राजस्थान » बान्दनवाड़ा में ज्वेलरी शॉप से चोरी के आरोपी पकड़े:पिता-पुत्र ने चुराई थीं 8 चांदी की पायजेब, जयपुर से गिरफ्तार

बान्दनवाड़ा में ज्वेलरी शॉप से चोरी के आरोपी पकड़े:पिता-पुत्र ने चुराई थीं 8 चांदी की पायजेब, जयपुर से गिरफ्तार

केकड़ी की भिनाय थाना पुलिस ने बान्दनवाड़ा में ज्वेलरी शॉप से चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने जयपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 597 ग्राम चांदी की 8 पायजेब बरामद की गई हैं।

घटना 28 जुलाई 2025 की है। दोपहर 1:40 बजे दुकान मालिक भवानी शंकर सोनी खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान दो लोगों ने चारभुजा ज्वैलर्स से चांदी की पायजेब चुरा लीं। भवानी शंकर ने भिनाय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच की। पुलिस ने जयपुर के आजाद नगर, खोह नागोरियान से 70 वर्षीय जमील कुरैशी उर्फ बेवडा और उसके 32 वर्षीय बेटे नासीर उर्फ नसू को गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक वंदित राणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराज मल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल महेश, नवल सिंह और शंकर लाल शामिल थे। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय