Home » राजस्थान » जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया सम्मानित

जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया सम्मानित

जयपुर, 17 अगस्त। जयपुर के चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 33 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा अमित शर्मा को उत्कृष्ट कार्य एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया।

अमित शर्मा ने नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन एवं नेतृत्व में जयपुर जिले में हुई भांकरोटा हादसे सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में हरावल दस्ते के रूप में अदम्य साहस एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों का कुशल नेतृत्व करते हुए प्रभावितों तक राहत पहुंचाने एवं आपदा नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने समारोह में रश्मि उप्पल, गोपाल सिंह खिंची,  मुश्ताक अहमद खान,  चैतन्य एम. सक्सेना,  लेखराज माहेश्वरी,  संतोष जयसवाल, गोपाल लाल बुनकर,  लक्ष्मीनारायण पोरवाल, सारिका यादव, चंद्रभान चारण, दातार सिंह दिवराता,  सतपाल,  राजकुमार, राधेलाल शर्मा, हेमलता मीणा, विनोद जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, अंकुर जैन, सुरेन्द्र सिंह चौपाड़ा, आदर्श सिंह राघव, गोकुल राम ढाका,  गोरधन लाल शर्मा, विजय देवंदा, अजय, बबलू मीणा, बलराज,  रामस्वरूप, सूरज, शिवराज जाजुन्दा,  हर्षवर्धन सिंह जाखड़, केसर पारीक, राम सिंह भाटी को सम्मानित किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर