Home » राजस्थान » खाद बीज की आड़ में चल रही तस्करी:पुलिस ने रुकवाया ट्रक, तलाशी के दौरान मिला डोडा पोस्त, दो तस्कर पकड़े

खाद बीज की आड़ में चल रही तस्करी:पुलिस ने रुकवाया ट्रक, तलाशी के दौरान मिला डोडा पोस्त, दो तस्कर पकड़े

जोधपुर की DST वेस्ट टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक ट्रक से खाद के कट्टों में छिपाकर रखा डोडा पोस्त बरामद किया है। फिलहाल पुलिस की कारवाई जारी है। दो तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। करीब दस क्विंटल के डोडा पकड़े जाने का अनुमान है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज सुबह चौखा रोड पर एक ट्रक में मादक पदार्थ तस्करी को लेकर सूचना मिली थी। इसके आधार पर DST टीम ने ने ट्रक को रुकवाया। तलाशी के दौरान खाद बीज के कट्टों के बीच छिपाकर रखा डोडा पोस्त बरामद किया गया। फिलहाल डोडा पोस्त को लेकर कार्रवाई जारी है। इसके बाद पुलिस की ओर से मामले का खुलासा किया जाएगा।

सुबह 10 बजे की कार्रवाई

बता दें कि जिला विशेष पश्चिम टीम को मादक पदार्थ तस्करी को लेकर सूचना मिली थी। इस पर टीम ने आज सुबह 10 बजे के करीब ट्रक को रुकवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS