Home » राजस्थान » मां को झूठ बोलकर बेटी गायब:बाथरूम जाने का बोलकर गई थी, एक युवक पर भगाकर ले जाने का शक

मां को झूठ बोलकर बेटी गायब:बाथरूम जाने का बोलकर गई थी, एक युवक पर भगाकर ले जाने का शक

अजमेर में नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। मां को बाथरूम जाने की कहकर निकली नाबालिग बीच सड़क से गायब हो गई। पिता ने एक युवक पर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि वह अजमेर में किराए पर रहते हैं। मकान खाली करके अपने गांव जा रहे थे। तभी अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ सड़क पर रुके थे। उन्हें बीच सड़क पर छोड़कर कमरा देखने के लिए गया था।

पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद वापस आया तो पत्नी अकेली बैठी हुई थी। बेटी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह बाथरूम की कहकर गई थी जो कि वापस नहीं आई है। आसपास तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पिता ने आरोप लगाया कि उसे एक लड़का अपने साथ लेकर जा सकता है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास