Home » राजस्थान » मुरलीपुरा में मजदूर पर कार चढ़ाने वाले बदमाश फरार:मुरलीपुरा थाना पुलिस ने वारदात में शामिल स्कॉर्पियो कार की रिकवर, एक युवक डिटेन,कुलदीप और सुभाष की तलाश

मुरलीपुरा में मजदूर पर कार चढ़ाने वाले बदमाश फरार:मुरलीपुरा थाना पुलिस ने वारदात में शामिल स्कॉर्पियो कार की रिकवर, एक युवक डिटेन,कुलदीप और सुभाष की तलाश

मुरलीपुरा थाना इलाके में कार से एक मजदूर को कुचलने वाले कार चालक और अन्य के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किया हैं। थाना पुलिस ने ब्रेजा कार चालक राजेश यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जो सीकर के श्रीमाधोपुर,नागौर,दिल्ली में रेड कर रही हैं। हालांकि पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो कार को रिकवर कर एक व्यक्ति को डिटेन कर लिया हैं। जिस से घटना के सम्बंध में पूछताछ की जा रही हैं।

मुरलीपुरा थाना सीआई विरेन्द्र कुरील ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तीन टीम बनाई गई जो निरंतर छापेमारी कर रही हैं। स्कॉर्पियो RJ 23 UF 1617 का नम्बर मिलने पर टीम ने कार को रिकवर कर एक युवक को डिटेन किया हैं। हमारी तीन टीमें जगह-जगह पर आरोपी युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। ब्रिजा कार के शीशे तोड़ने वाले, हथियार दिखा कर धमकाने वाले और मजदूर पर जानकर कार चढाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर