जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्यरत युवती से छेड़छाड़ करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बैंकाक जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था। इस दौरान युवती से छेड़छाड़ की। CRPF जवानों ने उसे पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंपा। पीड़ित युवती की ओर से FIR दर्ज करवाई है।
प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। बैंकाक जाने के लिए वह फ्लाइट पकड़ने आया था। किसी दोस्त की बैंकाक जाने की टिप कैंसिल होने पर उसकी जगह वह घूमने निकला था।
शराब के नशे में था आरोपी
पुलिस ने बताया- ज्योति नगर निवासी 54 साल के व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उसके खिलाफ जयपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत 20 साल की युवती ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 16 अगस्त की रात युवती एयरपोर्ट पर अपना काम कर रही थी।

आरोपी शराब के नशे में था
करीब 9:15 बजे बैंकाक की फ्लाइट पकड़ने के लिए आरोपी एयरपोर्ट आया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर खरीदारी के दौरान आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी शराब के नशे में था। युवती के शोर मचाने पर CRPF जवानों ने आरोपी को पकड़ा और एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थाना अधिकारी बोले- कार्रवाई के बाद मुकदमे में अरेस्ट किया जाएगा
थाना अधिकारी संदीप बसेरा का कहना है की सीआरपीएफ की और से उन्हें आरोपी सोपा गया, जिसे शांति भंग में रविवार दोपहर अरेस्ट किया गयाl पीड़ित युवती की ओर से दी गई शिकायत पर रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान मौका नक्शा और अन्य कागजी कार्रवाई के साथ अग्रिम करवाई की जा रही है। आरोपी पुलिस कस्टडी में है, करवाई के बाद मुकदमे में अरेस्ट किया जाएगा।






