Home » राजस्थान » बूंदी, बाड़मेर, बारां, उदयपुर, धौलपुर में बनेंगे 667 मकान:हाउसिंग बोर्ड की 5 आवासीय योजनाएं लॉन्च, 1180 रुपए में आवेदन, लॉटरी से होंगे आवंटित

बूंदी, बाड़मेर, बारां, उदयपुर, धौलपुर में बनेंगे 667 मकान:हाउसिंग बोर्ड की 5 आवासीय योजनाएं लॉन्च, 1180 रुपए में आवेदन, लॉटरी से होंगे आवंटित

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आज राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की 5 आवासीय योजनाएं लॉन्च कीं। ये योजनाएं बूंदी, बारां, बाड़मेर, उदयपुर और धौलपुर में शुरू की जाएंगी। इन योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगों के लिए स्वतंत्र मकान बनाए जाएंगे।

उदयपुर में पनेरियों की मादड़ी, बारां में अटरू, बूंदी में नैनवां और धौलपुर के बाड़ी रोड पर कुल 667 मकान बनेंगे। इन योजनाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है। इनमें फ्लैटों की कीमत 7.80 लाख रुपए से लेकर 51 लाख रुपए तक होगी।

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री खर्रा के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा भी उपस्थित थे। मंत्री गोदारा ने बीकानेर की शिवबाड़ी योजना का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए लगभग 2200 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है, लेकिन योजना की प्लानिंग पूरी नहीं होने के कारण प्रभावित खातेदारों को मुआवजे की जमीन के पट्टे अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने बोर्ड स्तर पर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और यहां नई आवासीय योजना शुरू करने की मांग की।

आवेदन के समय ये शुल्क लगेगा इन योजनाओं में घरौंदा, ईडब्ल्यूएस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 7070 रुपए (7000 हजार रजिस्ट्रेशन फीस, 70 रुपए जीएसटी), 354 रुपए आवेदन और 590 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। अगर लॉटरी में मकान नहीं निकलता है तो इस सम्पूर्ण राशि में से केवल रजिस्ट्रेशन फीस (7 हजार रुपए) ही रिफंड होगी।

शेष राशि न तो रिफंड होगी और न ही मकान आवंटित होने के बाद समायोजित की जाएगी। एलआईजी की रजिस्ट्रेशन फीस 15,150 रुपए (15 हजार रजिस्ट्रेशन, 150 रुपए जीएसटी), 354 रुपए आवेदन और 826 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। एमआईजी ‘ए’ के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 52,500 रुपए (50 हजार रजिस्ट्रेशन, ढाई हजार जीएसटी), 354 रुपए आवेदन और 1180 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।