Home » राजस्थान » दो पक्षों में पथराव तीन घायल:15 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फेंके ईंट पत्थर, महिलाओं की कहासुनी के बाद भिड़े

दो पक्षों में पथराव तीन घायल:15 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फेंके ईंट पत्थर, महिलाओं की कहासुनी के बाद भिड़े

भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। घटना में दोनों पक्ष से तीन लोगों के चोटें आई हैं। जिनका इलाज जारी है। महिलाओं की आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।

15 मिनट तक हुआ पथराव

गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि घटना बहरावली गांव की है। कल शाम करीब 7 बजे गांव के बबलू और फतह सिंह पक्ष की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के परिवारों के लोग एक दूसरे को झगड़ने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।

झगड़े के कारणों का नहीं लगा पता

पथराव के दौरान बबलू, फतह सिंह और फतह सिंह के भाई बच्चू के चोट आई है। फतह सिंह के मामूली चोट आई है। जिसका इलाज गहनौली अस्पताल में करवाया गया। वहीं बबलू और फतह बच्चू के गंभीर चोट आने के कारण उन्हें आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सभी घायलों को सरकारी गाड़ी से अस्पताल में पहुंचाया गया। गहनौली अस्पताल से दो घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए आरबीएम अस्पताल भेजा गया। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के पर्चा बयान कर लिए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार