Home » राजस्थान » स्कूल-कोचिंग के बाहर से साइकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार:बेचकर स्मैक खरीदता था, 9 महंगी साइकिल बरामद

स्कूल-कोचिंग के बाहर से साइकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार:बेचकर स्मैक खरीदता था, 9 महंगी साइकिल बरामद

जयपुर में स्कूल-कोचिंग के बाहर से साइकिल चोरी करने वाला पकड़ा गया है। आरोपी साइकिलों को बेचकर जो रुपए मिलते थे, उनसे स्मैक खरीदता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 9 महंगी साइकिलों को भी बरामद किया है।

डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया- 21 अगस्त को पीड़ित शालिनी जैन ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि आकाश कोचिंग राजापार्क के बाहर से उनके बच्चे की साइकिल चोरी हो गई।

नशे की लत पूरी करने चोरी करता

सीआई,आदर्श नगर ने अपनी टीम के साथ आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक नजर आया। उसकी पहचान इस्लाम उर्फ रिजवान निवासी रामगंज के रूप में हुई। पहचान के बाद आरोपी युवक को पकड़ा गया।

आरोपी ने पूछताछ में कई साइकिलों को चोरी करना कबूला। चोरी की 9 साइकिल भी बरामद की गई। आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए साइकिल चोरी करता था। चोरी के बाद बेचने पर जो रुपए मिलते थे, उससे स्मैक खरीदता था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक