Home » राजस्थान » 50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पेड़ से टकराई:एक बाइक और चाय की दुकान क्षतिग्रस्त, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित

50 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पेड़ से टकराई:एक बाइक और चाय की दुकान क्षतिग्रस्त, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित

अलवर-जयपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। विराट नगर (कोटपूतली-बहरोड़) में करीब 9 बजे जयपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

घर के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए बस ने एक चाय की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ से टकराने के बाद रुक गई।
घर के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए बस ने एक चाय की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पेड़ से टकराने के बाद रुक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ड्राइवर ने अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस ने पहले स्थानीय निवासी रामकरण सैनी के घर के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारी और फिर एक चाय की दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ से जा टकराई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही विराट नगर थाना अधिकारी सोहनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर जयपुर के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना में बस और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर