Home » राजस्थान » दस बार जेल जा चुका बदमाश गिरफ्तार:ऑटो से घर जाती युवती का मोबाइल लूटा, 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दबोचा

दस बार जेल जा चुका बदमाश गिरफ्तार:ऑटो से घर जाती युवती का मोबाइल लूटा, 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दबोचा

जयपुर के शास्त्री नगर थाना पुलिस ने 10 बार जेल जा चुके शातिर मोबाइल स्नैचर को एक बार गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ थाना इलाके में फिर से मोबाइल लूट की वारदात कर भागा गया। पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी फुटेज देख कर आरोपी के हुलिए पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लाखों रुपए के लूटे गए मोबाइल फोन पुलिस ने रिकवर किए हैं।

मोबाइल लूटकर हो गया फरार

डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त को सरस्वती देवी (35) पत्नी कमलेश कुमार निवासी टाटा नगर कच्ची बस्ती की ओर से एक रिपोर्ट शास्त्री नगर थाने में दी गई। पीड़िता ने बताया कि वह काम कर के घर लौट रही थी पेट्रोल पम्प कांवटिया रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उस के हाथ से उसका मोबाइल लूटा और फरार हो गए। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा और मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चैक करने का काम दिया।

150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पुलिस टीम ने करीब दो दिन तक 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे जिस के बाद आरोपी की पहचान हो सकी। जिस पर देर रात पुलिस टीम ने शाकिर (31) पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी बी 143 पेन्टर कॉलोनी शास्त्रीनगर जयपुर व मोहम्मद साहिल (21) पुत्र शाहिद निवासी मकान न. 313 सी शेखावतों की छतरी शास्त्रीनगर जयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ से चोरी के मोबाइल खरीदने वाले मुल्जिम फरदीन उर्फ सिकू (20) पुत्र मो. गफ्फार निवासी म.न. 388 हरिजन बस्ती भवानी सिहं रोड जयपुर पुलिस थाना ज्योतिनगर जयपुर हाल किरायेदार असलम का मकान मुनरवा मस्जिद बंधा बस्ती शास्त्रीनगर जयपुर को गिरफ्तार कर 5 लूटे गए मोबाइल रिकवर किए।

10 से ज्यादा बार जा चुका जेल

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ जयपुर सिटी के अलग-अलग थाना सर्किल में 10 से अधिक लूट,मारपीट, स्नैचिंग के मुकदमे हैं। आरोपी 10 बार से अधिक जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा से स्नैचिंग करने लगते हैं। जो पैसा मोबाइल बेच कर मिलता है उस पैसे से ये लोग नशा खरीद लेते हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाश नशे के आदी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर