Home » राजस्थान » कजाकिस्तान से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई:खराब मौसम की वजह से डायवर्ट की गई, यात्री अब फिर से रवाना होने का इंतजार कर रहे

कजाकिस्तान से दिल्ली जा रही फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई:खराब मौसम की वजह से डायवर्ट की गई, यात्री अब फिर से रवाना होने का इंतजार कर रहे

कजाकिस्तान के अल्माटी से दिल्ली जा रही अस्ताना एयरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट मौसम खराब होने की वजह से आखरी वक्त पर दिल्ली में लैंड नहीं कर पाई। इसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया है। इसके बाद सुबह लगभग 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग हुई। फिलहाल विमान में मौजूद यात्री एक बार फिर दिल्ली के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, एयर अस्ताना एयरलाइंस की फ्लाइट KC – 907 ने मंगलवार को अपने निर्धारित वक्त सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर अल्माटी से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इसके लगभग सवा तीन घंटे बाद फ्लाइट दिल्ली एयर स्पेस में पहुंची। लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कुछ प्रयास के बाद भी जब लैंड नहीं कर पाई।

अल्माटी से जयपुर पहुंची इंटरनेशनल फ्लाइट।
अल्माटी से जयपुर पहुंची इंटरनेशनल फ्लाइट।

इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया। इसके बाद अल्माटी से दिल्ली एयर अस्ताना एयरलाइंस की फ्लाइट KC – 907 सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई है। यहां से एक बार फिर फिर कंट्रोल यूनिट से क्लीयरेंस मिलने के बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।

बता दें कि दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल और विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसकी वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से कुछ और फ्लाइट डायवर्ट होकर पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। जिसको लेकर जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर