जोधपुर में सूने मकान में चोरी की वारदात हो गई। चोर मास्टर की से ताला खोलकर अंदर घुसे। अलमारी से जेवरात और नगदी को इक्ट्ठा किया। इसके बाद ताला लगाकर भाग गए। मामला सूरसागर थाना क्षेत्र का है।
सूरसागर के नई भाखरी बास, बाईपास रोड निवासी हरीश राखेजा ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका परिवार 24 अगस्त को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मंदिर दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान चोर घर में घुसा।
चोर ने अलमारी खोलकर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपए के आभूषण और 50000 नगदी चुरा ली। अलमारी में आठ तोला के लगभग गले का हार, एक तोला गले के सोने की चैन, दो अंगूठी , दो कानों की बालियां, हाथों की दोनों पुंछियों (करीब डेढ़ तौला), सिर की रखड़ी ( करीब डेढ़ तोला ) सहित ज्वेलरी और 50 हजार रुपए निकाले। इसके बाद अलमारी को वापस लॉक कर दिया।
चोर को थी घर की जानकारी परिवार वापस लौटा तो घर के मैन गेट पर लॉक लगा हुआ था। ऐसे में शक है कि चोर ने या तो मास्टर की का इस्तेमाल करके लॉक खोला है या फिर उसे घर के बारे में जानकारी थी। अलमारी की दूसरी चाबी घर में रखी होने की सूचना उसके पास थी। उसी चाबी से उसने अलमारी खोलकर चोरी करके वापस लॉक लगा दिया। हरीश ने थाने में रिपोर्ट देकर पुलिस से चोर को पड़कर उसके आभूषण बरामद करने की गुहार लगाई है।






