Home » राजस्थान » फलोदी में 8 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी:लोहावट में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ और एक कार जब्त

फलोदी में 8 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी:लोहावट में दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थ और एक कार जब्त

फलोदी जिला पुलिस ने शिवपुरी लोहावट में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। जिला स्पेशल टीम फलोदी और लोहावट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी दीनाराम और श्रवण कुमार से 4.030 किलोग्राम एमडीएमए और 40 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। आरोपियों से एक क्रेटा कार भी जब्त की गई है। एसपी कुंदन कंवरिया के अनुसार, कांस्टेबल सहीराम को मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पकड़े गए आरोपियों में दीनाराम भादू पल्ली का रहने वाला है। दूसरा आरोपी श्रवण कुमार मांजू भाखरी का निवासी है। श्रवण कुख्यात गैंग 007 का सदस्य है। उस पर लोहावट और मतोड़ा थाने में लूट और हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपी बालोतरा से एमडीएमए खरीदकर लाए थे। इसे लोहावट और फलोदी में सप्लाई करने की योजना थी। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी मतोड़ा मामले की जांच कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास