Home » राजस्थान » अजमेर में घर बुलाकर नाबालिग से रेप:पिता ने परिचित पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

अजमेर में घर बुलाकर नाबालिग से रेप:पिता ने परिचित पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

अजमेर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने अपने परिचित पर बेटी को दावत पर बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पिता की ओर से पति-पत्नी के खिलाफ दरगाह थाने में शिकायत दी गई है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ लक्ष्मण राम भाकर को सौंपी गई है।

दरगाह थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दी है, जिसमें बताया कि उसके परिचित के घर पर दावत रखी गई थी। दोनों पति-पत्नी घर पर आए और बेटी को दावत में भेजने के लिए कहा था। विश्वास में आकर उसने अपनी बेटी को परिचित के घर भेज दिया।

पिता ने पुलिस को बताया कि जब परिचित को फोन कर वापस बेटी को बुलाया तो बेटी को घर भेजने से मना कर दिया। थाने में शिकायत दी और बाद में बेटी को नारिशाला भेज दिया। बेटी को घर लाया तो बताया कि आरोपी की पत्नी ने पहले उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में ले गई। बाद में उसके पति ने उसके साथ रेप किया।

दोनों पति-पत्नी की ओर से किसी को बताने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दरगाह थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर