Home » राजस्थान » अजमेर में 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लापता:पिता का आरोप- पड़ोसी युवक दोस्त की मदद से स्कूटी पर किडनैप कर ले गया

अजमेर में 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लापता:पिता का आरोप- पड़ोसी युवक दोस्त की मदद से स्कूटी पर किडनैप कर ले गया

अजमेर जिले के नसीराबाद से 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक अपने दोस्त की मदद से बेटी को स्कूटी पर बैठाकर ले गया। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता ने दी रिपोर्ट में बताया- उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी क्लास 9वीं में पढ़ती है। रात साढ़े सात बजे से गुमशुदा है। आस पास व रिश्तेदारों में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला। शक है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला फुसला कर ले गया। पड़ोसी युवक भी घर से लापता है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक व उसका दोस्त उसे एक्टिवा पर लेकर गए। बेटी नाबालिग व नासमझ है। कोई अनहोनी हो सकती है। बेटी का अपहरण होने से परिवार सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।