Home » राजस्थान » आपसी कहासुनी के बाद महिला-पुरुष के बीच मारपीट, गुप्तांगों पर चोट लगने और नीचे गिरने से 45 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत

आपसी कहासुनी के बाद महिला-पुरुष के बीच मारपीट, गुप्तांगों पर चोट लगने और नीचे गिरने से 45 वर्षीय अधेड़ की हुई मौत

बाड़मेर: 12 संतानों के मां बाप पिछले 2 साल से पति-पत्नी बनाकर एक साथ रहते थे और बीती रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई तो महिला ने पति के गुप्तांगों पर चोट मार दी और फिर उसे नीचे धक्का दे दिया जिससे घायल पुरुष को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोगियों की दाढ़ी की है. पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय मलाराम की 8 संताने हैं जिसमें से दो की शादी हो चुकी है. 3 साल पहले जब मलाराम की पत्नी की मौत हुई तो उसने अपने छोटे भाई की पत्नी पवनी से नाता कर पत्नी बना दिया और दोनों साथ रहने लगे. जबकि पवनी के पति की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और उसके 2 बेटे और 2 बेटियां है. जिसमें एक बेटा शादीशुदा है.

बीती रात को मलाराम और पवनी के बीच कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हो गई. जिससे 45 वर्षीय अधेड़ मलाराम की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू करेगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines