Home » राजस्थान » यूथ कांग्रेस ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन:कॉलेज के गेट पर चढ़कर की नारेबाजी, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

यूथ कांग्रेस ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन:कॉलेज के गेट पर चढ़कर की नारेबाजी, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

अजमेर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में हो रही अनियमिताओं को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर टायर जलाकर विरोध किया।

इस दौरान गेट पर चढ़कर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। यूथ कांग्रेस ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

गेट पर चढ़कर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
गेट पर चढ़कर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि यह आंदोलन स्टूडेंट की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है। प्रिंसिपल द्वारा लगातार और अनदेखी और भ्रष्टाचार पूर्ण कार्यशाली अपनाई गई है, वह किसी भी स्तर पर बर्दाश्त योग्य नहीं है।

अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और दोषी प्रिंसिपल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करती है। पूर्व में भी कई बार कॉलेज की छात्राओं के साथ कभी कॉलेज में तो कभी हॉस्टल।में सुरक्षा को लेकर लापरवाही बढ़ती गई है। हाल ही में एक छात्रा से घटना हुई जिसके मुख्य रूप से दोषी प्राचार्य और कॉलेज प्रशासन है।

यूथ कांग्रेस ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
यूथ कांग्रेस ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।

अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा यह चेतावनी दी जाती है कि अगर कॉलेज प्राचार्य के सभी गलत कृत्य और लापरवाही की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं करवाई गई और जांच के बाद निलंबित नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस की ओर से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

अजमेर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें युवा-विधानसभा अध्यक्ष न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला