Home » राजस्थान » फाइनेंस फ्रॉड में देश में पहले नंबर पर राजस्थान:महिला अपराध में तीसरे और हत्या के मामलों में पांचवें स्थान पर; NCRB की रिपोर्ट से खुलासा

फाइनेंस फ्रॉड में देश में पहले नंबर पर राजस्थान:महिला अपराध में तीसरे और हत्या के मामलों में पांचवें स्थान पर; NCRB की रिपोर्ट से खुलासा

फाइनेंस फ्रॉड के मामले में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है। नेशनल क्राइम रिकॉड्‌र्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में आर्थिक अपराध (रुपयों के लेनदेन के मामले) के देश में 1 लाख 98 हजार 916 मामले दर्ज हुए। इनमें से सबसे ज्यादा 27,675 मामले राजस्थान में दर्ज कराए गए।

आर्थिक अपराध के मामलों में तेलंगाना दूसरे स्थान पर है। यहां 22 हजार 881 मामले दर्ज हुए। तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश में 23 हजार 428, महाराष्ट्र में 19 हजार 803 और आंध्रप्रदेश में 8 हजार 664 मुकदमे दर्ज हुए।

महिला अपराध और हत्या के मामले में राजस्थान टॉप-5 राज्यों में शामिल है। वहीं पूरे देश की बात करें तो एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया-2023 की रिपोर्ट के अनुसार संज्ञेय अपराध (गंभीर प्रकृति के अपराध में बिना वारंट गिरफ्तारी) में 7.2 और साइबर क्राइम में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राजस्थान में साल 2023 में महिला अत्याचार के 45 हजार 450 मामले दर्ज हुए। (फोटो सोर्स : AI जनरेटेड)
राजस्थान में साल 2023 में महिला अत्याचार के 45 हजार 450 मामले दर्ज हुए। (फोटो सोर्स : AI जनरेटेड)

महिला अत्याचार में तीसरे नंबर पर रहा राजस्थान 2023 में देशभर में महिला अत्याचार के 4 लाख 48 हजार 211 मामले दर्ज हुए। इनमें से उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 66 हजार 381 मामले दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 47 हजार 101 और तीसरे पर राजस्थान में 45 हजार 450 मामले दर्ज हुए। चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल में 34 हजार 691 और पांचवें पर मध्यप्रदेश में 32 हजार 342 केस दर्ज हुए हैं।

वर्ष 2023 में राजस्थान में हत्या के 1804 मामले दर्ज NCRB के अनुसार, साल 2023 में देशभर में हत्या के 27 हजार 56 मामले दर्ज हुए। देशभर में हत्या के मामलों में राजस्थान 1 हजार 804 केस के साथ पांचवें नंबर पर रहा। उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर रहा, जहां हत्या के 3 हजार 206 मामले दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर बिहार में 2 हजार 862, तीसरे पर महाराष्ट्र में 2 हजार 208 और चौथे पर मध्यप्रदेश में 1 हजार 832 मामले दर्ज हुए।

साइबर क्राइम में राजस्थान में 8वें नंबर पर रहा।
साइबर क्राइम में राजस्थान में 8वें नंबर पर रहा।

साइबर क्राइम में 8वें नंबर पर प्रदेश साइबर क्राइम में देशभर में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में साल 2023 के दौरान साइबर क्राइम के 86 हजार 420 केस दर्ज हुए। फ्रॉड लैंगिक शोषण और फिरौती इसके प्रमुख कारण रहे। साइबर क्राइम में राजस्थान 8वें नंबर पर रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर में बोराज तालाब की क्षतिग्रस्त पाल के निर्माण एवं मरम्मत कार्य का किया शुभारम्भ

332.72 लाख की लागत से बनेगी बोराज तालाब की पाल न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी