अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और भारतीय बाजार में त्यौहारी सीजन के बाद सोने और चांदी की कीमत ने इतिहास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को प्रति किलो चांदी की कीमत बढ़ाकर एक 1 लाख 53 हजार 600 रुपए के ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1 लाख 23 हजार 200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर बरकरार है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमत में बड़ा बदलाव आ सकता है।
सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल ने बताया कि दुनियाभर के शेयर बाजार की उठापटक के बाद बड़े देश सोने और चांदी में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि भारतीय बाजार में पिछले एक महीने में चांदी की कीमत में जहां 26 हजार 900 रुपए की रिकॉर्ड तेजी आई है। वहीं सोने की कीमत 12 हजार 900 रुपए तक बढ़ी है। जो आने वाले दिनों में और बढ़ने की प्रबल संभावना है।
ऐसे में जो लोग फिलहाल सोने और चांदी को बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। वह लोग खुद का ही नुकसान कर रहे हैं, क्यों कि भविष्य में सोने और चांदी दोनों की कीमत और बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसलिए मौजूदा वक्त में जो लोग प्रॉपर्टी की जगह सोने चांदी में निवेश कर रहे हैं। आने वाले वक्त में उन्हें प्रॉपर्टी से ज्यादा रिटर्न कीमती धातुओं में मिलेगा।
जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 23 हजार 200 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 14 हजार 900 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 96 हजार 100 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 7û हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 53 हजार 600 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।






