Home » राजस्थान » दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल:एक को किशनगढ़ और दूसरे को किया अजमेर रेफर

दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल:एक को किशनगढ़ और दूसरे को किया अजमेर रेफर

बोराड़ा थाना क्षेत्र के दोथली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बोराड़ा थाना एएसआई रामाकिशन ने बताया कि यह हादसा दोथली-गुजरवाड़ा गांव के चौराहे के पास एक मोड़ पर हुआ।

घायलों में एक की पहचान झिरोता निवासी गणेश जाट के रूप में हुई है। दूसरे घायल का नाम राजू नाथ बताया जा रहा है, हालांकि उसके गांव का पता नहीं चल पाया है।

दोनों घायलों को अरांई अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, एक व्यक्ति को किशनगढ़ और दूसरे को अजमेर रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को थाने पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास