Home » राजस्थान » अवैध शराब व नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ढाई लाख रुपए की शराब बरामद

अवैध शराब व नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ढाई लाख रुपए की शराब बरामद

नागौर: आगामी विधानसभा चुनाव के तहत नागौर जिला पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे की तस्करी को लेकर कार्रवाई कर रही है. ऐसे में पांचौड़ी थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपयों की अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी सुखाराम नायक को भुण्डेल गांव से गिरफ्तार किया है.

शराब के विभिन्न ब्रॉड के कुल 28 कार्टून थाना पांचौड़ी पुलिस ने जब्त करते हुए आबकारी अधिनिमय के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुखराम को गिरफ्तार किया.

इसी प्रकार भावंडा थाना पुलिस ने सरहद संखवास रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान बाईक सवार भागने लगा तो पुलिस ने दस्तयाब करते उसके कब्जे से 8 ग्राम 04 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट मे पालडी गांव के कैलाश को गिरप्तार किया है. सुखाराम और कैलाश से नेटवर्क के बारे मे पुछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान