Home » राजस्थान » दर्द-बुखार, ब्लड-प्रेशर की 6 दवाईयां मिली अमानक, बेचने पर रोक:ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच के बाद इन दवाईयों के सभी स्टॉक पर लगाई रोक

दर्द-बुखार, ब्लड-प्रेशर की 6 दवाईयां मिली अमानक, बेचने पर रोक:ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने जांच के बाद इन दवाईयों के सभी स्टॉक पर लगाई रोक

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने मंगलवार को एक आदेश जारी करके 6 दवाईयों को अमानक मानते हुए उनके बैच के बिक्री पर रोक लगा दी है। इसमें दर्द, बुखार में काम आने वाली पैरासिटामोल, हार्ट-बीपी, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक दवाईयां भी शामिल हैं। इन दवाईयों के सैंपल जांच में अमानक पाए गए हैं।

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक आमेर जयपुर में संचालित मैसर्स विवेक फार्माकैम (इंडिया) लि. की पैरासिटामोल-650MG, सोलन हिमाचल प्रदेश की क्योरहेल्थ फार्मास्युटिकल्स प्रा. लि. की दवाई ”सेफपोडोक्साइम प्रोक्सेटिल डिस्पर्सिबल-200” जो एंटीबायोटिक है। इन्हें अमानक घोषित किया है।

इन दवाईयों के बेचने पर भी लगाई रोक

ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने मैसर्स Zee लेबोरेट्रीज की इट्राकोनाजोल-100 एंटीफंगल दवाई को सब स्टेंडर्ड घोषित​ किया है। इसके अलावा हार्ट की गति रुकने पर और बीपी होने पर काम आने वाली दवाईयां, जिसमें मैसर्स सनोसिटो थेराप्यूटिक्स इंक (सोलन हिमाचल) की ”रेमिनेक्स -2.5”, मैसर्स बजाज फॉर्म्यूलेशन (हरिद्वार) की ”रामरिल-एम 2.5/25” और मैसर्स वैद लाइफसेवर की प्रा. लि. (देहरादून) की ”कैड्प्रिल-2.5” को भी अमानक घोषित किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय