Home » राजस्थान » कनकपुरा स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी:ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम के कारण अपने आप रुकीं पीछे आ रही ट्रेनें, 5-6 यात्री ट्रेनें हुईं प्रभावित

कनकपुरा स्टेशन के पास मालगाड़ी की कपलिंग टूटी:ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम के कारण अपने आप रुकीं पीछे आ रही ट्रेनें, 5-6 यात्री ट्रेनें हुईं प्रभावित

कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी में मंगलवार शाम अचानक तकनीकी समस्या आ गई। स्टेशन से कुछ दूरी पर मालगाड़ी के दो वैगन के बीच की कपलिंग अलग हो गई। इससे उसका कनेक्शन ब्रेक हो गया। इससे ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रह गई।

घटना वाले समय इस रूट पर लगातार गाड़ियां चल रही थीं। ऐसे में अचानक रुकावट से रेलवे ट्रैक पर असर पड़ गया। घटना की वजह से 5 से 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इस रूट पर ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम है, इसलिए लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को देखते ही पीछे से आने वाली दूसरी ट्रेनें खुद रुक गईं।

जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरपीएफ कनकपुरा के चौकी प्रभारी हरी सिंह गुर्जर स्टाफ के साथ सुरक्षा को लेकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक को नॉर्मल करने का काम शुरू किया। ट्रैफिक कंट्रोल टीम ने तुरंत दूसरी लाइन से ट्रेनों को निकालने की व्यवस्था की, ताकि रूट पूरी तरह ब्लॉक न हो। ट्रेनों को सिंगल लाइन के जरिए पास किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया- कपलिंग को बाद में दोबारा जोड़कर मालगाड़ी को रात 8.30 बजे रवाना किया गया।

कपलिंग काे जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।
कपलिंग काे जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है।

ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम के कारण पीछे आ रही ट्रेनें खुद रुक गईं

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- मालगाड़ी में तकनीकी प्रॉब्लम आने के कारण वैगन के बीच लगी कपलिंग अलग हो गई, जिससे पूरी ट्रेन रुक गई। उन्होंने बताया- इस रूट पर ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम है, इसलिए लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को देखते ही पीछे से आने वाली दूसरी ट्रेनें खुद रुक गईं। साथ ही उनका सिग्नल ब्लॉक हो गया। इसी वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं।

शशि किरण ने बताया- रेलवे का स्टाफ मौके पर पहुंच गया था और कपलिंग को दोबारा जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा- ट्रैक डबल लाइन है, इसलिए सिंगल लाइन पर शिफ्ट कर गाड़ियों को निकाला गया। अब स्थिति सामान्य है मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों लाइनों से ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय