Home » राजस्थान » Rajasthan Elections: भारत आदिवासी पार्टी ने 5 उम्मीदवार किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Rajasthan Elections: भारत आदिवासी पार्टी ने 5 उम्मीदवार किए घोषित, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections) के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपनी  लिस्ट जारी कर दी है. अपनी इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.

यहां से ताल ठोकेंगे प्रत्याशी

1- गोगुंदा से उदयलाल भील

2- कुशलगढ़ से राजेंद्र आमलियार

3- बांसवाड़ा से हेमंत कुमार राणा

4- बागीदौरा से जयकृष्ण पटेल

5- मांडलगढ़ से भावना गुर्जर प्रत्याशी होंगी

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly elections) 25 नवंबर को होने हैं और परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. बता दें कि 2018 के राज्य विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस पार्टी ने 100 सीटें जीतकर चुनाव जीता था और अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines