Poola Jada
Home » राजस्थान » सारोली गांव में 500 लीटर महुआ वाश नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

सारोली गांव में 500 लीटर महुआ वाश नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

चौरासी (डूंगरपुर) : डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सारोली गांव में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 500 लीटर महुआ वाश नष्ट किया. वही महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाने के थानाधिकारी राकेश कटारा ने बताया की डूंगरपुर जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने सारोली गांव में दबिश दी.

इस दौरान पुलिस की टीम ने सारोली निवासी हीरालाल पुत्र कलजी अहारी के बाड़े में कार्रवाई करते हुए 500 लीटर महुआ वाश व भट्टियो को नष्ट किया. साथ ही आरोपी हीरालाल अहारी को अवैध महुआ शराब के साथ आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया. इधर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines