सजीव नैन पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व ने बताया कि दिनांक 13.12.2025 को परिवादी दीपक पुत्र खेमचंद गोस्वामी उम्र 26 साल जाति सिंधी निवासी म.न. 690 सिंधी कालोनी जवाहर नगर जयपुर पूर्व ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक 12.12.2025 को समय करीब 7 से 8 बजे के बीच मे सुरज मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच देखने गया था तो मैने मेरी मोटर साइकिल सिटी 110 एक्स जिसका कलर काला जिसके नं RJ-60 SG-9265 जिसके चेचिस नं MD2B85AX9PPH43796 व इंजन नंबर DYXPPH32912 को सुरज मैदान गेट के बाहर खड़ा किया था जिसे मैने 8.30-9.00 पीएम के बीच देखा तो गाडी यहा पर नहीं थी जिसे मैने काफी देर तलाश किया गाडी नहीं मिलने पर मैने पुलिस कंट्रोल रूम 100 न. पर मोटर साइकिल चोरी की सुचना दी थी रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 290/2025 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
कार्यवाही विवरण-
जयपुर शहर पूर्व में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी, लूट व नकबजनी की वारदातों को मध्यनजर रखते हुये आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देश में लक्ष्मी सुधार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर जिला जयपुर पूर्व के सुपरविजन में महेश चन्द पु० नि० थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में मानसिंह एचसी 750 मुकेश कुमार कानि 2542, अशोक कुमार कानि 9462, धर्मपाल कानि 12592, गजानन्द कानि 9336 की टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा खास मुखबिर व आसूचना के सहयोग से कार्यवाही करते हुए आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई गई। आरोपी के बारे में जानकारी कर आसूचना के सहयोग से कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा आरोपी नदीम उर्फ हकला पुत्र निसार अहम्मद जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मकान नम्बर 22 चार दरवाजा बासं की पुलियों पुलिस थाना गलतागेट जिला जयपुर उत्तर को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण हाजा का माल मशरूका एक मोटरसाईकिल व धारा 106 बीएनएसएस में दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
तरीका वारदात –
पार्क में जो लोग घूमने आते है वे अपनी मोटरसाईकिलो को पार्क के बाहर पार्किंग में खड़ा कर देते है वहा पर आरोपी पहले रैकी करता है और मोका देखकर मोटरसाईकिल चोरी करके ले जाता है। आरोपी स्मैक व इंजेक्शन का नशा करने का आदि है।
वारदात का खुलासा –
1. अभियुक्त ने दिनांक 12.12.2025 को सूरज मैदान जवाहर नगर से मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 60 एसजी 9265 को चोरी करके ले गया। जिस पर प्रकरण संख्या 290/2025 चारा 303 (2) बीएनएस 2023 में दर्ज किया है।
2. अभियुक्त ने दिनांक 11.11.2025 को सैक्टर 01 जवाहर नगर से मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 14 एचएल 5795 को चोरी करके ले गया था। जिस पर प्रकरण संख्या 274/2025 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 में दर्ज किया है।
3. अभियुक्त ने दिनांक 03.12.2025 को पुलिस थाना आदर्श नगर जयपुर इलाके से मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 14 जैए 9673 चोरी किया था जिस पर प्रकरण संख्या 284/2025 धारा 303(2) बीएनएस 2023 पुलिस थाना आदर्श नगर में दर्ज किया है।
अपराधी का विवरण व आपराधिक रिकॉर्ड
नदीम उर्फ हकला पुत्र निसार अहमद जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी मकान नम्बर 22 चार दरवाजा बासं की पुलियों पुलिस थाना गलतागेट जिला जयपुर उत्तर।
पुलिस थाना जवाहर नगर टीम
महेश चन्द्र पु०नि०थानाधिकारी,मानसिंह एचसी 750, मुकेश कुमार कानि 2542,अशोक कुमार कानि 9462,धर्मपाल कानि 12592,गजानन्द कानि 9336






