Home » राजस्थान » फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोपी गिरफ्तार:नगर विकास न्यास के पट्टाशुदा भूखंड के बनाए फर्जी दस्तावेज, धमकी देकर कब्जे का किया प्रयास

फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने का आरोपी गिरफ्तार:नगर विकास न्यास के पट्टाशुदा भूखंड के बनाए फर्जी दस्तावेज, धमकी देकर कब्जे का किया प्रयास

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने भूखण्ड के कूटरचित दस्तावेज व फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार कर अवैध रूप से भूखंड का बेचान करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सुषमा माथुर पत्नी राजीव माथुर 8 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनका पट्टाशुदा एवं कब्जाशुदा भूखंड ग्राम चौपासनी खसरा संख्या 114 सेक्टर-सी शंकर नगर जोधपुर में है। इसका वैध पट्टा नगर विकास न्यास जोधपुर द्वारा उनके नाम जारी है तथा मूल पट्टा उनके पास है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मुन्नाराम, खीवराज सिंह एवं मुकेश दिवाकर ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनके कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार किया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर कूटरचित विक्रय विलेख निष्पादित कर भूखण्ड का अवैध उपविभाजन करवा लिया। आरोपियों ने भूखण्ड पर झूठा स्वामित्व जताते हुए प्रार्थिया व उसके परिवार को धमकियां दी। वहीं कब्जा करने का प्रयास किया। प्रार्थिया ने कहा- उन्होंने न तो किसी के पक्ष में आम मुख्तयारनामा निष्पादित किया है और न ही भूखण्ड को बेचा है।

जांच में सही मिले आरोपी अनुसंधान अधिकारी अनिल कुमार द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश दिवाकर पुत्र मदनलाल दिवाकर निवासी उदयपुर हाल निवासी जोधपुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भूखंड के फर्जी दस्तावेज व आम मुख्तयारनामा तैयार कर अवैध रूप से भूखंड का बेचान किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूखंड हड़पने की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS