Home » राष्ट्रीय » Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म, 76 सीटों पर चर्चा, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की चौथी सूची

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म, 76 सीटों पर चर्चा, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की चौथी सूची

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार शाम कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई. जानकार सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में 29 सीटों पर चर्चा नहीं हुई है. कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 76 सीटों पर चर्चा हुई. दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सोनिया गांधी,राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गौरव गोगोई, प्रभारी सुखजिंदर रंधावा,गोविंद सिंह डोटासरा, सह प्रभारी अमृता धवन और काजी निजामुद्दीन मौजूद रहे. बैठक में राजस्थान की बाकी बची सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर हुआ.

रविवार को करीब 6.30 घंटे तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है. कल 65 सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई. आगामी दिनों में एक और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो सकती है. आज CEC की बैठक में 65 सीटों पर विस्तृत चर्चा होगी. CEC की बैठक के बाद आज देर रात या कल सुबह आ कांग्रेसी की सूची सकती है.  इससे पहले कांग्रेस ने 95 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. अभी 105 नामों पर मुहर लगनी बाकी हैं. कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan assembly) के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची 21, 22 और 27 अक्टूबर को जारी की थी. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को जोधपुर के सरदारपुरा से और सचिन पायलट को टोंक से मैदान में उतारा है.

95 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा: 

क्रमांक विधानसभा क्षेत्र  कांग्रेस प्रत्याशी
1. तारानगर नरेंद्र बुढ़ानिया
2. धौलपुर शोभारानी कुशवाह
3. सीकर राजेंद्र पारीक
4. नगर वाजिब अली
5. करौली लाखन मीना
6. सपोटरा रमेश मीना
7. बांदीकुई गजराज खटाना
8. मसूदा राकेश पारीक
9. अटरू पानाचंद मेघवाल
10. पचपदरा मदन प्रजापत
11. रेवदर मोतीराम कोली
12. झाड़ोल हीरालाल देरांगी
13. सहाड़ा राजेंद्र त्रिवेदी
14. केशोरायपाटन सीएल प्रेमी
15. रतनगढ़ पूसाराम गोदारा
16. सूरजगढ़ श्रवण कुमार
17. बगरू गंगा देवी
18. सरदारपुरा अशोक गहलोत
19. लक्ष्मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा
20. नाथद्वारा डॉ. सीपी जोशी
21. टोंक सचिन पायलट
22. कोलायत भंवर सिंह भाटी
23. सांगानेर पुष्पेंद्र भारद्वाज
24. सादुलपुर कृष्णा पूनियां
25. सुजानगढ़ मनोज मेघवाल
26. मंडावा रीटा चौधरी
27. विराटनगर इंद्राज गुर्जर
28. मालवीय नगर अर्चना शर्मा
29. मुंडावर ललीत कुमार यादव
30. अलवर ग्रामीण टीकाराम जूली
31. सिकराय ममता भूपेश
32. सवाई माधोपुर दानिश अबरार
33. लाडनूं मुकेश भाकर
34. डीडवाना चेतन सिंह चौधरी
35. जायल मंजू देवी
36. डेगाना विजयपाल मिर्धा
37. परबतसर रामनिवास गावड़िया
38. ओसियां दिव्या मदेरणा
39. जोधपुर मनीषा पंवार
40. लूणी महेंद्र विश्नोई
40. बायतू हरीश चौधरी
42. वल्लभनगर प्रीति सिंह शेखावत
43. डूंगरपुर गणेश घोघरा
44. बागीदौरा महेंद्र जीत मालवीय
45. कुशलगढ़ रमीला खड़िया
46. प्रतापगढ़ रामलाल मीणा
47. हिंडौली अशोक चांदना
48. भीम सुदर्शन सिंह रावत
49. मांडलगढ़ विवेक धाकड़
50. झुंझुनूं बृजेंद्र ओला
51. नवलगढ़ राजकुमार शर्मा
52. फतेहपुर हाकम अली
53. दूदू बाबूलाल नागर
54. किशनपोल अमीन कागजी
55. सिविल लाइंस प्रताप सिंह खाचरियावास
56. आदर्श नगर रफीक खान
57. बानसूर शकुंतला रावत
58. वैर भजनलाल जाटव
59. डीग-कुम्हेर विश्वेंद्र सिंह
60. महवा ओमप्रकाश हुड़ला
61. दौसा मुरारीलाल मीणा
62. लालसोट परसादी लाल मीणा
63. खंडार अशोक बैरवा
64. पुष्कर नसीम अख्तर इंसाफ
65. केकड़ी  रघु शर्मा
66. नावां  महेंद्र चौधरी
67. सोजत निरंजन आर्य
68. मारवाड़-जंक्शन खुशवीर सिंह
69. बाड़मेर मेवाराम जैन
70. सांचोर  सुखराम विश्नोई
71. सिरोही संयम लोढ़ा
72. खैरवाड़ा दयाराम परमार
73. मावली पुष्कर लाल डांगी
74. सलूंबर  रघुवीर मीणा
75. घाटोल नानालाल निनामा
76. बांसवाड़ा अर्जुन सिंह बामणिया
77. मांडल रामलाल जाट
78. निंबाहेड़ा उदयलाल आंजना
79. अंता प्रमोद जैन भाया
80. सादुलशहर जगदीश चंद्र जांगिड़
81. करणपुर गुरमीत सिंह कुन्नर
82. सूरतगढ़ डूंगरराम गैदर
83. हनुमानगढ़  विनोद चौधरी
84. खाजूवाला गोविंद राम मेघवाल
85. बीकानेर पश्चिम बीडी कल्ला
86. नोखा सुशीला डूडी
87. सरदारशहर अनिल शर्मा
88. नीमकाथाना सुरेश मोदी
89. कोटपूतली राजेंद्र यादव
90. बस्सी लक्ष्मण मीणा
91. रामगढ़ जुबेर खान
92. राजाखेड़ा रोहित बोहरा
93. देवली उनियारा हरीश मीना
94. देवदर मोतीराम कोली
95. बांदीकुई गजराज खटाना

विधानसभा चुनाव-2023 का कार्यक्रम: 
-विधानसभा चुनाव की अधिसूचना-30 अक्‍टूबर 2023 (नामांकन प्रकिया होगी शुरू)
-नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन-6 नवंबर 2023 (5 नवंबर को रविवार का अवकाश)
-नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का काम- 7 नवंबर को होगा
-नामांकन वापसी का अंतिम दिन-9 नवंबर 2023
-मतदान की तारीख-25 नवंबर 2023
-विधानसभा चुनाव के परिणाम-3 दिसंबर 2023

आज इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी हो गया है और नॉमिनेशन भी शुरू हो गया. नामांकन पत्र भरने का यह कार्य 6 नवंबर तक जारी रहेंगे. प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी. इसके बाद  वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और 9 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की सूची जारी कर दी जाएगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील