Poola Jada
Home » राजस्थान » मोबाइल चोरी कर बांग्लादेश भेजने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का खुलासा:2 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग किया डिटेन, 22 लाख के फोन बरामद

मोबाइल चोरी कर बांग्लादेश भेजने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह का खुलासा:2 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग किया डिटेन, 22 लाख के फोन बरामद

जयपुर में मोबाइल चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट, जयपुर की सी.एस.टी. टीम ने एक्शन लिया है। इसके तहत बजाज नगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अन्तरराज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने करीब 22 लाख रुपए कीमत के 31 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

स्पेशल कमिश्नर (ऑपेरशन) राहुल प्रकाश ने बताया- 17 दिसंबर को सी.एस.टी. को सूचना मिली कि बाहरी राज्यों से आए कुछ अपराधी भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने का काम संगठित गैंग के रूप में कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सी.एस.टी., डी.एस.टी. पूर्व और पुलिस थाना बजाज नगर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

7 आईफोन समेत 31 महंगे मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 आईफोन सहित कुल 31 महंगे मोबाइल फोन (24 विभिन्न कंपनियों के एंड्रॉयड फोन) बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी व छीने गए मोबाइल फोन को संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से बांग्लादेश में बेचने का खुलासा किया है। ये गैंग ना केवल जयपुर में बल्कि नागपुर, मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली पटना सहित कई बड़े शहरों में मोबाइल स्नेचिंग की वारदात की है। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में भी प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।

एक नाबालिग भी डिटेन

इस संबंध में पुलिस थाना बजाज नगर, जयपुर (पूर्व) में मामला दर्ज कर 02 आरोपियों सूरज महतो (30 ) पुत्र मंटू महतो, निवासी ग्राम नया टोला कल्याणी, पोस्ट महाराजपुर, ब्लॉक तालझाहरी, थाना तेलमारी, जिला साहेबगंज और को गिरफ्तार किया गया, जबकि 1 नाबालिग को डिटेन किया है।

पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय