सीकर की फतेहपुर नगर परिषद में अब 11 सितंबर की बजाय 9 सितंबर को ही मतदान होगा। फतेहपुर नगर परिषद एरिया में भाद्रपद अमावस्या को जगह-जगह कुलदेवी के मंदिरों में होने वाले आयोजनों के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने फतेहपुर नगर परिषद में चुनाव की तारीख बदली है।
बता दें कि पहले आचार संहिता लागू होने के दौरान निर्वाचन आयोग ने फतेहपुर नगर परिषद एरिया में निर्वाचन की तारीख 11 सितंबर घोषित की थी।
अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या होने के कारण फतेहपुर नगरीय क्षेत्र में कई कुलदेवी के मंदिरों में आमजन की आस्था और भावनाओं के कारण काफी भीड़ तथा बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के कारण यातायात व्यवस्था पर भी काफी दबाव रहता है। ऐसे में यहां दूसरे चरण की बजाय पहले चरण में ही मतदान होगा।
जिले में दो चरणों में होगा चुनाव
9 सितंबर नगर पालिका : लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना नगरपरिषद-फतेहपुर
11 सितंबर नगर परिषद : सीकर, नगर पालिका : लोसल, धोद, रामगढ़ शेखावाटी
फतेहपुर में वार्डवार आरक्षण

Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





